{"vars":{"id": "123258:4912"}}

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज” -ऊर्जा मंत्री
 

प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विश्वास लेकर देश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया - अनिल विज 
नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री सबसे लंबा कार्यकाल होने पर कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ कर दीर्घायु की कामना की
 
 
चण्डीगढ़, 10 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करते हुए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी ज्यादा समय हो गया है। दोनों के समय का यदि तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो “जवाहर लाल नेहरू के 12 साल अंधेरी रात थे” और “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल चमकता हुआ सूरज है”, जिसके तहत आज देश हर क्षेत्र में तरक्की का रहा है।   
 
श्री विज बुधवार को अम्बाला छावनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य पर आयोजित हवन यज्ञ के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्वाचित प्रधानमंत्री बनकर काम करते हुए सबसे ज्यादा लंबा समय 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज अम्बाला छावनी में श्रद्धा के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ करके प्रार्थना की है कि जिस प्रकार उन्होंने 12 सालों में देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग, सबको साथ लेकर, सबका विश्वास बनाकर काम किया है, इसी प्रकार वे लंबे समय तक इस देश के लिए काम करते रहें और देश बुलंदियों को छूता रहे।
 
ऊर्जा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।
 
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलविंद्र शाहपुर, भाजपा नेता भाजपा नेता बीएस बिंद्रा, संजीव वालिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।