{"vars":{"id": "123258:4912"}}

अंश लांबा ने कराटे चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया

 

 दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी की कक्षा 11 (नॉन-मेडिकल) के छात्र अंश लांबा ने तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित '19वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस  कप कराटे चैम्पियनशिप - 2025' में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया है, जो न केवल विद्यालय अपितु सम्पूर्ण हरियाणा प्रांत के लिए भी अत्यधिक गौरव का विषय है। अंश लंबा की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प वास्तव में प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ,भिवानी की प्राचार्या डॉ निर्मला नीतू एवं समस्त विद्यालय परिवार ने खिलाड़ी अंश लांबा व उसके अभिभावकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार  सफलता के प्रतिमान स्थापित करने  की कामना की।