{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Theft Case Bhiwani 2026: बवानी खेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 8,000 रुपये नकदी बरामद

बवानी खेड़ा पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और 8,000 रुपये नकदी बरामद की है। पूरी खबर पढ़ें।
 

थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी से 8,000/- रुपये की नकदी की बरामद। चोरी के मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी से चांदी के आभूषण किए जा चुके हैं बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरीशुदा सामान की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गांव जाटू लोहारी निवासी एक महिला ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 20.10.2026 को वह अपने बच्चों के साथ गांव में गई हुई थी तथा उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। जब वे वापस घर लौटे तो घर के ताले टूटे हुए मिले और घर से चांदी के आभूषण चोरी हुए पाए गए। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी:

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने दिनांक 24.10.2026 को मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की वारदात में शामिल पहले आरोपी जसबीर पुत्र दलबीर, निवासी गांव जाटू लोहारी, जिला भिवानी को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी किए गए एक जोड़ी चांदी की पाजेब व एक जोड़ी चांदी की चुटकी बरामद की गई थी। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया था।

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी:

दिनांक 17.11.2026 को थाना बवानी खेड़ा पुलिस टीम ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी राहुल पुत्र नसीब सिंह, निवासी गांव जाटू लोहारी, जिला भिवानी को गांव जाटू लोहारी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से चोरी की वारदात से संबंधित *8,000 रुपये की नकदी बरामद* की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल वारदात वाले दिन पहले गिरफ्तार आरोपी जसबीर के साथ मौजूद था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी राहुल को आज दिनांक 18.11.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

मामले में पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शेष आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।