{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Behal Tehsil Office Protest: रेहड़ी और खोखे वालों को आर्थिक सहायता देने की मांग, तहसीलदार के मार्फत एसडीएम को भेजा ज्ञापन

बहल अग्निकांड से प्रभावित रेहड़ी और खोखे वाले दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। जजपा इनसो नेता हिम्मत जावला ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

 

बहल अग्निकांड में पीड़ित रेड्डी खोखे वाले को मुआवजा राशि दे सरकार - हिम्मत जावला

पुर्व मंत्री व हाल फिलहाल विधायक कार्यक्रमों में व्यस्त गरीबों के साथ कर रहे हैं अनदेखी - हिम्मत जावला

बहल, 30 सितंबर : बहल में पिछले दिनों हुए अग्निकांड से प्रभावित रेड्डी खोखे वाले लोगों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को तहसीलदार के मार्फत उप मंडल अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से अग्निकांड में हुए नुकसान से प्रभावित लोगों की स्थिति से प्रशासन को अवगत करवाते हुए उन्हें उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान करने की मांग रखी गई। इस दौरान प्रभावित लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं हिम्मत जावला ने बताया कि क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और  पूर्व मंत्री बहल में हो रही भाजपा की रैली में व्यस्त हैं।उनका कार्य सिर्फ वोट के समय इनको याद करना है।आज इनके मुश्किल समय में वो अपने भाजपा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। 

इस अवसर पर हिम्मत जावला हल्का लोहारू अध्यक्ष जजपा छात्र इकाई इनसो , हितेश कस्वा, सचिन जांगड़ा,शंकर रेड्डी वाला, ओमप्रकाश रेड्डी वाला,सोनु खान रेड्डी वाला,अजय उर्फ अज्जू,बंटी बहल,सहित अग्निकांड से प्रभावित लोग मौजूद रहे।