भव्य बिश्नोई को सरकार में मिली नई जिम्मेदारी
Nov 25, 2022, 17:00 IST
आदमपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई को हरियाणा सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। भव्य को विधानसभा में लेखा समिति का मेंबर बनाया गया है। भव्य वर्ष 2022-23 की शेष अवधि के लिए समिति के मेंबर रहेंगे। हरियाणा विधान सभा सचिवालय द्वारा इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है।
इसी हफ्ते ली है शपथ
हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई ने इस सप्ताह शपथ ली है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें अपने कार्यालय में विधानसभा सदस्य की शपथ ग्रहण दिलाई। जिसके बाद विधानसभा में BJP विधायकों की संख्या 41 हो गई है। शपथ ग्रहण के दौरान भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई और अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद भी मौजूद थे।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulcha