{"vars":{"id": "123258:4912"}}

- स्वस्थ रहने के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी: एडीसी करवा
 

- आयुष विभाग ने एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को भेंट की योग से जुड़ी कॉफी टेबल बुक  
 
 

भिवानी, 22 अप्रैल। आयुष विभाग ने बुधवार को एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में आयुष विभाग से जिला योग कॉर्डिनेटर एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय वैद व निशा खट्टïर ने आयुष विभाग के चिकित्सा योग से जुड़ी कॉफी टेबल बुक भेंट की। एडीसी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। नियमित रूप से योगासन व प्राणायाम कर ही स्वस्थ रह सकते हैं।
एडीसी श्री करवा ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है, जो आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में अत्यंत आवश्यक है। योग भारत की प्राचीन धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकते हैं। योग भारत की प्राचीन धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकते हैं।
हरियाणा योग आयोग द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इस कॉफी टेबल बुक को प्रकाशित किया गया है। कॉफी टेबल बुक में विभिन्न गतिविधियों, आसनों तथा कार्यक्रमों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक न केवल एक दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी, बल्कि आमजन को योग अपनाने के लिए प्रेरित भी करेगी।


आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि कॉफी टेबल बुक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को उजागर करते हुए समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देने का कार्य करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है।