- खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर लगाया करीब 1.05 लाख रुपए का जुर्माना
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने खाद्य सुरक्षा बैठक में बिना लाइसेंस और सब-स्टैंडर्ड फूड बेचने वालों पर लगाया 1.05 लाख रुपये का जुर्माना। सख्त कार्रवाई के निर्देश।
Jun 5, 2026, 16:22 IST
भिवानी, 05 जून। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में खाद्य सुरक्षा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने तथा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करने वालों के केसों की सुनवाई कर करीब 1.05 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
एडीसी श्री करवा ने बताया कि दादरी गेट निवासी दिनेश मैसर्स पालेराम हलवाई के विरुद्ध बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करने पर चार हजार 999 रुपए तथा खाद्य पदार्थों के सब-स्टैंडर्ड पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 69 हजार 999 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसी प्रकार से अशोका कॉलोनी निवासी सुदर्शन कुमार, दिनोद गेट के निकट मैसर्स दर्शन डेयरी पर खाद्य उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों से कम पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत 29 हजार 999 रुपए का जुर्माना लगाया है। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।