लंबित शिकायतों के निस्तारण में भिवानी प्रदेश में अव्वल, समग्र स्कोर में भी जिला टॉप पर
समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता:एडीसी दीपक बाबूलाल करवा
-समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम:एडीसी
भिवानी, 10 जुलाई। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर एवं सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ मुख्यालय से अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी मीणा ने वीसी के माध्यम से जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यालय द्वारा लंबित शिकायतों के निस्तारण में भिवानी प्रशासन की सराहना की और बताया कि समग्र स्कोर में भी प्रदेश स्तर पर जिला भिवानी शीर्ष स्थान पर है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने अधिकारियों के साथ समाधान शिविर एवं सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की व शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीसी ने शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है और किसी भी पात्र व्यक्ति को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं एटीआर को सटीक और सही प्रारूप में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहा है। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश हैं कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर परिणाम दिखाई दें। प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लंबित श्रेणी में न पहुंचे और आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
बैठक में सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सीएमजीजीए रिषव रंजन, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमओ रघुवीर शांडिल्य, डीआरओ राजकुमार भोरिया, डीएसपी अनूप कुमार, डीईओ निर्मल दहिया, डीपीओ मंजू राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।