Crop Procurement Haryana 2026: किसानों को मिलेगा 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई का लाभ, अधिकारियों को निर्देश
भिवानी की नई अनाज मंडी में विधायक घनश्याम सर्राफ और एसडीएम महेश कुमार ने बाजरे की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।
फसल खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी: घनश्याम सर्राफ
विधायक घनश्याम सर्राफ और एसडीएम महेश कुमार ने किया अनाज मंडी का दौरा
भिवानी, 2 अक्टूबर। विधायक घनश्याम सर्राफ और एसडीएम महेश कुमार शुक्रवार को नई अनाज मंडी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने बाजरे की खरीद की प्रक्रिया का जायजा लिया। विधायक श्री सर्राफ ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विधायक सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में अपना पसीना बहाते हैं। वे हमारे लिए अन्नदाता हैं। किसानों की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी।
Crop Procurement Haryana 2026: किसानों को मिलेगा 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई का लाभ, अधिकारियों को निर्देशविधायक ने कहा कि सरकार द्वारा बाजरे पर 600 रुपए प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई के तहत दिया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसानों की चिंता सरकार को है।
वहीं दूसरी ओर विधायक ने कहा कि फसल खरीद के दौरान मंडियों में बिजली, पानी और स्वच्छता के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। वहीं पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि फसल खरीद की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके लिए डीसी साहिल गुप्ता द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। इस मौके पर
मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप और आढ़ती भी मौजूद रहे।