{"vars":{"id": "123258:4912"}}

National Nutrition Month Haryana: एडीसी की अध्यक्षता में हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

भिवानी में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।
 

आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं: एडीसी

एडीसी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

भिवानी, 22 सितंबर। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान और 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एडीसी ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को समय पर खोलने, पूरक पोषण आहार की साफ-सफाई और उचित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एडीसी ने अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी कर पोषण स्तर में सुधार लाने तथा महिलाओं को एनीमिया मुक्त बनाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को ईसीसीई, एनीमिया मुक्ति और सैम बच्चों की पहचान को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पीएम मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्रों तक पहुंचाने और पोषण माह की दैनिक रिपोर्ट पोर्टल पर समयबद्ध अपलोड करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने कुपोषित बच्चों के लिए व्यंजनों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एसडीएम तोशाम संदीप कुमार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी व डब्लूसीडी विभाग के सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।