अनिरूद्ध चौधरी के कुशल और ऊर्जावान नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मिली नई दिशा : रेणू बाला
कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी का 50वां जन्मदिन भिवानी में धूमधाम से मनाया गया। उपाध्यक्ष रेणू बाला और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की।
भिवानी, 24 जून : कांग्रेस ग्रामीण जिला अनिरूद्ध चौधरी के 50वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर कांग्रेस की ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला ने उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला ने अनिरुद्ध चौधरी के नेतृत्व की सराहना की और संगठन के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित किया। इस मौके पर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला ने कहा कि अनिरुद्ध चौधरी जी का 50वां जन्मदिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक गौरवशाली दिन है। उनके कुशल और ऊर्जावान नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा और अभूतपूर्व मजबूती मिली है। वे हमेशा हर कार्यकर्ता की बात को प्राथमिकता देते हैं और सबको साथ लेकर चलने का हुनर जानते हैं। रेणू बाला ने आगे कहा कि अनिरुद्ध चौधरी का राजनीतिक और सामाजिक अनुभव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी आने वाले समय में जनता के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी। चौधरी के 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सहित कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और मुंह मीठा कराया। सभी ने एक सुर में कहा कि अनिरुद्ध चौधरी का सरल स्वभाव और जमीनी स्तर पर पकड़ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिससे आज पूरा ग्रामीण जिला संगठन पूरी तरह एकजुट और सक्रिय नजर आ रहा है।