- बंदरों व कुत्तों के आतंक से परेशान कांग्रेस शहरी जिला प्रधान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भिवानी, 14 जुलाई। कांग्रेस शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी ने बताया कि स्थानीय बैंक कालोनी में इन दिनों आवारा कुत्तों व बंदरों के एक झुंड ने मॉर्निंग वॉक पर गए एक व्यक्ति पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद लोग बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। इसके अलावा कालोनी में ही एक लडक़ी पर भी बंदरों के झुंड अचानक हमला कर दिया, जिसके लडक़ी बुरी तरह से घायल हो गई।
इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी ने आज एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसको लेकर एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
प्रदीप जोगी ने बताया कि अब कुत्तों के आतंक के बाद अब बंदरों के आतंक की खबरे सामने आने लगी हैं। कालोनी में बंदरों व कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब लोगों का सडक़ पर सुरक्षित चलना व घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। हर व्यक्ति बंदरों के आतंक से खौफजदा है।
उन्होंने बताया कि बैंक कालोनी क्षेत्र में छत की दीवार पर बैठे बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला बोल दिया। बंदरों ने व्यक्ति को नीचे गिरा दिया और उसे बुरी तरह नोचने लगे। व्यक्ति ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बंदरों की आक्रामकता इतनी अधिक थी कि वह जमीन पर गिर पड़ा। बंदरों के इस हमले में वह काफी जख्मी घायल हुआ है।
आवारा कुत्तों एवं बंदरों की समस्या से परेशान प्रदीप गुलिया ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों एवं बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन आवारा कुतों के काटने तथा बंदरों द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है तथा जन-धन की हानि की आशंका भी बनी रहती है।
प्रदीप जोगी का कहना है कि शहर में एक विशेष अभियान चलाकर आवारा कुर्तों एवं बंदरों को पकड़वाने की प्रभावी व्यवस्था करवानी चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस अवसर पर शिव कुमार धानक, सुरेंद्र, पवन, धीरज सहित आदि उपस्थित थे।