{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani District Bar Association: नवनियुक्त प्रधान युद्धिष्ठिर वत्स का जोरदार स्वागत, सिंघनिया धर्मशाला में नागरिक अभिनंदन समारोह

भिवानी में जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान युद्धिष्ठिर वत्स का नागरिक अभिनंदन किया गया। अधिवक्ताओं ने उनके नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताया है।

 

जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान युद्धिष्ठिर वत्स का अभिनंदन, अधिवक्ताओं ने जताया विश्वास

युद्धिष्ठिर वत्स का कानूनी अनुभव, कार्यकुशलता और निष्ठा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायक : अधिवक्ता संजीव बराड़/अधिवक्ता पवन मित्तल

भिवानी, 01 अक्तूबर : स्थानीय शिव नगर स्थित सिंघनिया धर्मशाला में जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान अधिवक्ता युद्धिष्ठिर वत्स के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता पवन मित्तल रहे। समारोह में शहर एवं विधि क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया और नवनियुक्त प्रधान का फूल-मालाएं पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने अधिवक्ता युद्धिष्ठिर वत्स के कानूनी क्षेत्र में दिए गए योगदान और उनके मिलनसार स्वभाव की जमकर सराहना की। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन न्याय व्यवस्था को और मजबूत करने तथा वकीलों एवं आम जनता के हित में नए आयाम स्थापित करेगी। इस मौके पर अधिवक्ता संजीव बराड़ व अधिवक्ता पवन मित्तल ने कहा कि युद्धिष्ठिर वत्स का बार एसोसिएशन का प्रधान चुना जाना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। उनका लंबा कानूनी अनुभव, कार्यकुशलता और निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

हमें पूरा विश्वास है कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और बार तथा बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने में पूरी निष्ठा से काम करेंगे। समारोह में उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि युद्धिष्ठिर वत्स हमेशा से ही युवा वकीलों के मार्गदर्शन और आमजन को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहे हैं।उनका यह नया कार्यकाल बार एसोसिएशन के इतिहास में एक सकारात्मक और प्रगतिशील अध्याय जोड़ेगा। अपने सम्मान से अभिभूत होकर नवनियुक्त प्रधान अधिवक्ता युद्धिष्ठिर वत्स ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ पर जताया गया यह अटूट विश्वास मेरे लिए अत्यंत सम्मानजनक और जिम्मेदारी भरा है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि जिला बार एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य की गरिमा और हितों की रक्षा हो। इसके साथ ही, आम जनता को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में बार एसोसिएशन हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक पवन मित्तल ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों एवं अधिवक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना, बंटी तंवर, संजीव तंवर, विनोद बराड़, ललित शर्मा, नरेश भौरिया, साधु राम बडग़ुज्जर, राजकुमार कालुवासिया, राजेश नागर, उत्तम, ललित गुप्ता, नीरज गुप्ता, संग्राम, विजय दहिया, रोशन लाल, कपिल वर्मा, राजपाल यादव, सुशांत, राहुल घणघस, श्रीकांत, दक्ष, दीपेश सारसर, राजेश तंवर, पवन परमार, रामोतार सभ्रवाल, अरिवंद्र दहिया, कांति चंद्र कौशिक, बजरंग शर्मा, मांगेराम शर्मा, सागर, मनमोहक भुरटाना, प्रवीण अत्री, अमित बंसल सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।