{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Judicial News Bhiwani: अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री किरण चौधरी और मंत्री श्रुति चौधरी से की शिष्टाचार भेंट

भिवानी बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स के नेतृत्व में वकीलों ने मंत्री श्रुति चौधरी और किरण चौधरी से मुलाकात कर चैंबर व परिसर सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी।

 

जिला बार प्रधान युधिष्ठिर वत्स के नेतृत्व में वकीलों ने मंत्री श्रुति चौधरी और पूर्व मंत्री किरण चौधरी से की मुलाकात, रखी बार की समस्याएं

प्रधान अधिवक्ता युद्धिष्ठिर वत्स ने मंत्री व पूर्व मंत्री के समक्ष रखी चैंबर और परिसर सुविधाओं के विस्तार की मांग

श्रुति चौधरी व किरण चौधरी ने दिया आश्वासन : वकीलों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, भिवानी बार की जायज मांगों पर मिलेगा पूरा सहयोग

भिवानी, 30 सितंबर : जिला बार एसोसिएशन भिवानी के नवनियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता युधिष्ठिर वत्स के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी तथा पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त प्रधान का परिचय कराया और क्षेत्र के विधिक समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान बार अध्यक्ष अधिवक्ता युधिष्ठिर वत्स ने भिवानी बार एसोसिएशन और स्थानीय अधिवक्ताओं को आ रही विभिन्न मूलभूत समस्याओं को दोनों नेताओं के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने अधिवक्ताओं के चैंबर, परिसर में सुविधाओं के विस्तार तथा वकीलों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। मंत्री श्रुति चौधरी और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने नवनियुक्त प्रधान युधिष्ठिर वत्स को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अधिवक्ताओं की बातों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि भिवानी बार एसोसिएशन की सभी जायज मांगों और भविष्य की विकास योजनाओं को पूरा करने में सरकार व प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मुलाकात के उपरांत बार एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष युधिष्ठिर वत्स एडवोकेट ने कहा कि आज हमने हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी जी और पूर्व सांसद किरण चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर भिवानी बार एसोसिएशन की समस्याओं और अधिवक्ताओं के हित से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उनके समक्ष रखा है। दोनों नेताओं ने हमारी मांगों को अत्यंत गंभीरता से सुना है और भविष्य में बार के विकास तथा अधिवक्ताओं की भलाई के लिए हर संभव सहयोग का ठोस आश्वासन दिया है। इसके लिए पूरा अधिवक्ता समुदाय उनका आभार व्यक्त करता है।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंगला एडवोकेट, बी. बी. जैन एडवोकेट, राम प्रताप शर्मा एडवोकेट, अधिवक्तर हरि सिंह सांगवान, अमर सिंह एडवोकेट, राजेश तंवर एडवोकेट, महेश भारद्वाज एडवोकेट, कांति कौशिक एडवोकेट, नीरज भारद्वाज एडवोकेट तथा प्रवीण अत्री एडवोकेट सहित कई वरिष्ठ व युवा अधिवक्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।