Bawani Khera Murder Case: भिवानी के बलजीत हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद
भिवानी के बवानी खेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते हुए बलजीत हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद, आरोपी जेल भेजे गए।
थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने बलजीत हत्या मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे किए बरामद।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा हत्या एवं अन्य संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने बलजीत हत्या मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में शिकायतकर्ता मोनू पुत्र राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर-13, बवानी खेड़ा ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि लगभग छः वर्ष पूर्व होली के दिन दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की पुरानी रंजिश के चलते दिनांक 12 जुलाई 2026 की रात आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर एवं उसके साथी बलजीत पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बलजीत की मृत्यु हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.08.2026 को प्रबंधक थाना बवानी खेड़ा उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ बलजीत हत्या मामले में दो आरोपियों को बवानी खेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरतल पुत्र जयराम निवासी वार्ड नंबर-13, बवानी खेड़ा तथा रवि कुमार पुत्र सूरत सिंह निवासी वार्ड नंबर-13, बवानी खेड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी वारदात वाले दिन मौके पर मौजूद थे तथा मारपीट की घटना में सक्रिय रूप से शामिल थे।
इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा अभियोग में चार आरोपियों प्रीतम पुत्र राजकुमार, संदीप पुत्र राजकुमार, दीपक पुत्र राजकुमार तथा राजकुमार पुत्र जयराम निवासी वार्ड नंबर-14, बवानी खेड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी सुरताल एवं रवि कुमार को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।
पुलिस टीम द्वारा अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।