पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प : भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा ने कितलाना गौशाला व नर्सिंग कॉलेज में रोपे 108 पौधे
पौधे लगाना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि धरती के प्रति हमारा ऋण है : सज्जन सोनी
Jun 8, 2026, 14:55 IST
भिवानी, 08 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा द्वारा प्रकृति को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया गया। परिषद् के सदस्यों ने गांव कितलाना स्थित श्रीकृष्ण गौशाला तथा संत गंगानाथ नर्सिंग कॉलेज परिसर में पहुंचकर फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के कुल 108 पौधे रोपे। इस पुनीत कार्य की सबसे विशेष बात यह रही कि परिषद् ने केवल पौधे लगाने तक अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि सभी 108 पौधों की पूर्ण रूप से देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा की अध्यक्षा काजल नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि इसका कुशल नेतृत्व परिषद् के पर्यावरण संयोजक सज्जन सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि के रूप में गौशाला प्रधान समंदर सिंह तथा कितलाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि रत्न सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और पर्यावरण की इस मुहिम में अपना सक्रिय योगदान दिया।
इस मौके पर भारत विकास परिषद् भिवानी शाखा के पर्यावरण संयोजक सज्जन सोनी ने कहा कि आज जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है और पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, उसे देखते हुए पौधारोपण अब केवल एक शौक या औपचारिकता नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी धरती मां के प्रति एक नैतिक ऋण और हमारी आने वाली पीढिय़ों के अस्तित्व का सवाल है। भारत विकास परिषद् हमेशा से सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों में अग्रणी रही है। इसी कड़ी में हमारी शाखा ने आज कितलाना की पावन धरती पर 108 त्रिवेणी और फलदार पौधे लगाने का सेवा कार्य किया है।
हमने जानबूझकर ऐसे पौधों का चयन किया है जो हमारे पर्यावरण के लिए फेफड़ों का काम करते हैं। इसमें नीम, पीपल, बड़ (बरगद) जैसे 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों के साथ-साथ आंवला, जामुन, बेलपत्र और शहतूत जैसी फलदार व औषधीय प्रजातियां शामिल हैं। ये पौधे जहां एक ओर राहगीरों को छाया देंगे और पक्षियों का बसेरा बनेंगे, वहीं औषधीय पौधे स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाएंगे। हमारी भिवानी शाखा के सभी 30 सम्मानित सदस्य और पदाधिकारी इन पौधों की नियमित रूप से देखभाल सुनिश्चित करेंगे ताकि एक भी पौधा नष्ट न हो।
पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने भारत विकास परिषद् के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला और शैक्षणिक संस्थान जैसी पवित्र जगहों पर पौधे लगाना अपने आप में अनुकरणीय है। इससे विद्यार्थियों और ग्रामीणों में भी प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी। गौशाला प्रधान समंदर सिंह और सरपंच प्रतिनिधि रत्न सिंह ने परिषद् को आश्वस्त किया कि ग्रामीण स्तर पर भी इन पौधों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।