भिवानी: 10 महीनों में अपराधियों पर बड़ा प्रहार
भिवानी पुलिस की सख्त व प्रभावी कार्रवाई—पिछले , 15 इनामी अपराधी व 07 सक्रिय गैंग दबोचे, 63 वारदातें सुलझीं - पुलिस अधीक्षक भिवानी।।
जिला पुलिस भिवानी द्वारा पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 महीनों के दौरान जिले में संगठित व उभरते अपराधों पर निर्णायक प्रहार किया गया है। अपराध मुक्त व सुरक्षित भिवानी बनाने के लक्ष्य के साथ पुलिस ने विभिन्न स्तर पर विशेष अभियान चलाकर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
10 महीनों की प्रमुख उपलब्धियां
1. पी.ओ., बेल जम्पर व उद्घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी
जिला पुलिस ने पिछले 10 महीनों में विशेष अभियानों के तहत
पी.ओ. (11 )
बेल जंपर(139)
उद्घोषित आरोपी (245)
को एक-एक करके चिन्हित कर दबोचा।
15 इनामी व कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले में अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए तथा पुलिस की पकड़ से बच रहे 01,34,000/- रुपए के 15 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों पर अलग-अलग मामलों में इनाम घोषित था और यह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल थे।
07 सक्रिय गैंग का पर्दाफाश—140 सदस्य गिरफ्तार
जिला में सक्रिय 07 अलग-अलग आपराधिक गैंग पर प्रभावी पुलिस कार्रवाई करते हुए भिवानी पुलिस ने निम्नलिखित सफलता हासिल की है
जिला पुलिस के द्वारा अटेंप्ट टू मर्डर, फिरौती, पशु चोरी, तार चोरी व वाहन चोरी समेत 07 गैंग का सफाया किया
इनके 140 सदस्यों को गिरफ्तार किया
गैंगों द्वारा की गई 63 वारदातों को सुलझाया
इनसे ₹7,92,800/- (सात लाख बानवे हजार आठ सौ) की नकदी व अन्य सामान बरामद किया।
इस कार्रवाई ने जिले में गैंग आधारित वारदातों को लगभग समाप्त कर दिया है और अपराधियों में स्पष्ट रूप से भय का माहौल बना है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी का अपराधियों के लिए कड़ा संदेश
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने कहा "भिवानी पुलिस अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगी। जो भी व्यक्ति अपराध करेगा या समाज में भय व अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में संगठित अपराध, गैंग गतिविधियों, अवैध हथियार, नशा तस्करी, साइबर क्राइम और फरार अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा। अपराधी भिवानी छोड़ दें या अपराध छोड़ दें—अन्यथा जेल के दरवाज़े उनके इंतजार में हमेशा खुले हैं।"
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य है “भिवानी जिले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण व अपराधमुक्त बनाना।”