भाजपा की प्रचंड जीत पर महिला मोर्चा ने जताई खुशी
देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है भाजपा की जीत : चंदा गुप्ता
May 4, 2026, 17:40 IST
भिवानी, 04 मई : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन ने हरियाणा के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को भिवानी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंदा गुप्ता के नेतृत्व में खुशी मनाई। इस दौरान महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारेबाजी की। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदा गुप्ता ने कहा कि यह विजय केवल पार्टी की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने विशेष रूप से महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक जीत में जितना योगदान पुरुषों का है, महिलाओं की भागीदारी भी उतनी ही सशक्त और बराबर की रही है। आज महिलाएं राजनीति की धुरी बन रही हैं और भाजपा की नीतियों पर अपनी मुहर लगा रही हैं। चंदा गुप्ता ने कहा कि बंगाल की धरती पर अब परिवर्तन की लहर स्थायी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती ने ही आज भाजपा को इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने असम में भाजपा की वापसी और पुडुचेरी में मिली सफलता यह दर्शाती है कि जनता अब केवल विकासवाद की राजनीति को चुन रही है। केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर उज्ज्वला योजना, आवास योजना और महिला सशक्तिकरण के कदमों ने चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाई है।