{"vars":{"id": "123258:4912"}}

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 41 ने किया रक्तदान
 

रक्तदान का छोटा सा प्रयास किसी मरते इंसान को दे सकता है जिंदगी की नई उम्मीद : शंकर धूपड़
 
 
भिवानी, 13 जून : हर बूंद मायने रखती है, हर रक्तदाता अनमोल है, के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए शनिवार को स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वंशिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किा गया। इस दौरान शिविर में बतौर मुख्यअतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने शिरकत की। शिविर का आयोजन ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ हर्ष व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा की देखरेख में किया गया। इस मौके पर 41 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका यह छोटा सा प्रयास किसी मरते हुए इंसान को जिंदगी की नई उम्मीद दे सकता है। इस तरह के मानवीय कैंप का आयोजन सराहनीय है। इस मौके पर सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल, रक्तवीर मनीष वर्मा व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि एक छोटा सा कदम, किसी के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है। उन्होंने युवाओं और समाज के हर वर्ग से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे मानवीय सेवा के कार्य बहुत ही सराहनीय होते है। रक्तदान करना ना केवल किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचा सकता है, बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का तरीका है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।इस अवसर पर ब्लड बैंक का समस्त स्टॉफ व रक्तदाता उपस्थित रहे