{"vars":{"id": "123258:4912"}}

स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस पर सेवा का संकल्प : शिविर में 50 युवाओं ने किया रक्तदान 
 

किसी व्यक्ति द्वारा दान किया गया एक यूनिट रक्त बचा सकता है तीन जीवन : सीएमओ डा. रघुबीर शांडिल्य
स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जीवन हमें सिखाता है सेवा ही परमो धर्म का पाठ : डा. रघुबीर शांडिल्य
 
 

भिवानी, 12 मई : अध्यात्म और समाज सेवा के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भिवानी में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की एक गौरवशाली श्रृंखला शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रघुबीर शांडिल्य ने किया। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और 50 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। शिविर में रक्तदाताओं को सीएमओं डा. रघुबीर शांडिल्य व समिति पदाधिकारियों ने बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा रक्तदाताओं को गीता प्रेरणा भी भेंट की गई। वही समिति पदाधिकारियों ने गीता प्रेरणा भेंट कर सीएमओ का स्वागत किया। शिविर के आयोजन में श्रीकृष्ण कृपा जीयो गीता के चेयरमैन डा. विनोद अंचल, ओपी नंदवानी, चंद्रप्रकाश, जिला अध्यक्ष नरेश आहुजा, सचिव विनोद छाबड़ा, युवा अध्यक्ष संजय कामरा, सह सचिव बीके जावला, दर्शन मिड्ढा, बिशंबर अरोड़ा, अंकित, मोंटी, पुष्पेंद्र, गजेंद्र, यतिन, नदीम, कुलदीप, हर्षित सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान युवा अध्यक्ष संजय कामरा ने विशेष व सराहनीय भूमिका निभाई।

इस मौके पर सीएमओ डा. रघुबीर शांडिल्य और समिति चेयरमैन डा. विनोद अंचल ने संयुक्त रूप से संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया रक्त तीन व्यक्तियों का जीवन बचा सकता है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जीवन हमें सेवा ही परमो धर्म का पाठ सिखाता है और उनके जन्मदिवस पर इस तरह के पुनीत कार्य युवाओं को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने का एक सशक्त अभियान भी है। डा. विनोद अंचल व ओपी नंदवानी ने बताया कि अवतरण दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में 13 मई को भिवानी रक्षा युवा अभियान यात्रा और गौशाला में गौ-सेवा, 14 मई को दिव्यांग बच्चों द्वारा गीता श्लोक उच्चारण और संगीत कार्यक्रम तथा 15 मई को जरूरतमंद बच्चों के साथ भोजन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष संजय कामरा, दर्शन लाल मिड्ढा, आत्मप्रकाश टुटेजा, ओमप्रकाश टुटेजा, राधा कृष्ण, समाजसेवी सुरेश सैनी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज, स्वास्थ्य कर्मी सुभाष यादव, डा. हर्ष, नर्सिंग ऑफिसर सुभाष, सुमन, गुंजन, डा. रोहित कुमार, मान सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।