{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी : जूई नहर में डूबे व्यक्ति का शव मिला

 

भिवानी।

रक्षाबंधन के दिन जूई नहर में डूबे गांव बडसेरा के सुंदर का शव तीसरे दिन बरामद हो गया। उसका शव लोहानी पंप के पास था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

दरअसल, बुधवार को सुखपुरा पुल के पास बडेसरा निवासी जसवंत और सुंदर जूई नहर में नहाते समय डूब गए थे। नहर में डूबे जसवंत का शव बुधवार देर शाम बरामद कर लिया गया था। सुंदर के शव को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम, NDRF की टीम और ग्रामीण पिछले 2 दिनों से प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार को सुंदर का शव लोहानी पंप हाउस पर मिला।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal