{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani Booksellers Association: इंटरनेट से दूर बच्चों को जड़ों से जोड़ने का प्रयास, दीप महोत्सव में उमड़े व्यापारी परिवार

बुकसैलर एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन भिवानी ने 'सनातन संस्कृति दीप महोत्सव' का आयोजन किया। व्यापारियों ने परिवार संग स्वदेशी और इको-फ्रेंडली दिवाली का संकल्प लिया।

 

बुकसैलर एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन भिवानी ने मनाया सनातन संस्कृति दीप महोत्सव

सनातन संस्कृति दीप महोत्सव में स्वदेशी अपनाने व इको-फ्रेंडली दिवाली का लिया संकल्प एवं

सनातन संस्कृति दीप महोत्सव में युवा पीढ़ी को परिवार की एकता का कराया बोध : दीपक नहाडिय़ा

भिवानी, 25 अक्तूबर : बुकसैलर एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन भिवानी द्वारा परिवार संग उत्सव के अंतर्गत सनातन संस्कृति दीप महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य व्यापारी सदस्यों को एक मंच पर लाना, उनके बीच आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना और एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना को मजबूत करना था। यह कार्यक्रम ना केवल सदस्यों के मिलन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों और परिवारों के लिए सामाजिक मजबूती और एकता के महत्व को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान किया। इस अवसर पर एसोसिएशन संरक्षक रमेश सिंघल, प्रधान दीपक नहाडिय़ा, मीडिया प्रभारी अनिल पोपली, सदस्य पार्षद अंकुर कौशिक, सोशल मीडिया प्रभारी पार्षद मनीष गुरेजा ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चे पूरी तरह से इंटरनेट की दुनिया में खो गए हैं।

जिसके कारण वे अक्सर परिवार और पारिवारिक एकता के महत्व को भूल जाते हैं। ऐसे पारिवारिक कार्यक्रम बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़ते हैं, उन्हें परिवार की एकता का बोध कराते हैं। यह मिलन समारोह सदस्यों के परिवारों को करीब लाने का एक सफल प्रयास रहा। परिवार संग उत्सव  समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिया गया।  इसके साथ ही आगामी दिवाली त्योहार को ध्यान में रखते हुए, मिट्टी और गोबर के बने दीये जलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक रमेश सिंघल, प्रधान दीपक नहाडिय़ा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल आर्य सहित सभी पदाधिकारियों, उपप्रधान राजीव गुप्ता और रमेश जोगपाल, मुख्य सलाहकार विक्रम कौशिक, अनिल पोपली, विपिन सैनी, वीरेंद्र गौड़, पार्षद मनीष गुरेजा सहित अन्य सदस्यों ने अपने परिवारों सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया।