{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani CIA Staff Action: भिवानी में हत्या के प्रयास का एक और आरोपी मोहित उर्फ सीटू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भिवानी में किराना दुकानदार जतिन पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए स्टाफ प्रथम ने आरोपी मोहित उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता जतिन निवासी सेवा नगर कॉलोनी, भिवानी ने थाना शहर भिवानी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी किरयाना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान राजन  तथा अन्य साथी उसकी दुकान के अंदर घुस आए और उसे जबरदस्ती दुकान से बाहर सड़क पर ले जाकर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 दिनांक 03.08.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के एएसआई प्रदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ सीटू पुत्र सुरेश कुमार निवासी न्यू उत्तम नगर, भिवानी के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के समय अन्य आरोपियों के साथ मौके पर मौजूद था तथा घटना में शामिल था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भिवानी भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस टीम द्वारा इससे पूर्व मुख्य आरोपी राजन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियोग में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।