Hisar To Bhiwani Drug Racket: सीआईए स्टाफ ने सप्लायर सुरेंद्र को किया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल
भिवानी में 21 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में सीआईए स्टाफ प्रथम ने मुख्य सप्लायर सुरेंद्र को हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने 21 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने हेरोइन बरामदगी के मामले में सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 04.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी हरीश पुत्र सुभाष, निवासी मुल्तानी चौक, हिसार, हाल निवासी नायक धर्मशाला के नजदीक, सिवानी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से *21 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन* बरामद की थी। इस संबंध में आरोपी हरीश के विरुद्ध थाना सिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी हरीश ने खुलासा किया था कि वह उक्त मादक पदार्थ हेरोइन सुरेंद्र से खरीदकर लाया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 25.10. 2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने आरोपी सुरेंद्र को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, हिसार से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *सुरेंद्र पुत्र प्रीतपाल, निवासी पीरांवाली, जिला हिसार* के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि उसने मादक पदार्थ हेरोइन हरीश को बेची थी।
पुलिस द्वारा आरोपी सुरेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।