Bhiwani Civil Line Police News 2026: भिवानी में सनसिटी मॉल के बाहर से कार चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की किआ गाड़ी
थाना सिविल लाईन पुलिस ने सनसिटी मॉल के सामने से गाड़ी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस टीम ने चोरी की गई गाड़ी की बरामद*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के द्वारा जिला पुलिस को जिले में वाहन चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाईन भिवानी पुलिस ने सनसिटी मॉल के सामने से गाड़ी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले का विवरण:
सेवा नगर कॉलोनी, भिवानी निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिविल लाइन भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 09.11.2026 को वह अपने परिवार सहित सनसिटी सिनेमा में फिल्म देखने के लिए गया था। उसने अपनी किआ गाड़ी मॉल के बाहर खड़ी की हुई थी। फिल्म देखकर वापस आने पर उसे उसकी गाड़ी वहां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति उसकी गाड़ी चोरी करके ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई:
मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन भिवानी की पुलिस टीम ने उप निरीक्षक हितेंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गाड़ी चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नलिखित है:
1. ऋतिक पुत्र बिजेंद्र, निवासी सेवा नगर, भिवानी।
2. निरंजन पुत्र रमेश चंद्र, निवासी रिवासा, भिवानी।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से चोरी की गई किया गाड़ी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी ड्राइवर का कार्य करते हैं।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जमानत न मिलने पर दोनों आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।