{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Civil Lines Police Station Bhiwani: हुडा सिटी सेंटर गेस्ट हाउस आगजनी मामले में दीपक और अमित अरेस्ट, दो डंडे बरामद

भिवानी के विला गेस्ट हाउस में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का देवेंद्र से था विवाद।
 

थाना सिविल लाईन भिवानी ने विला गेस्ट हाउस में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपियों से दो डंडे किए बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, IPS द्वारा जिला पुलिस को जिले में घटित आपराधिक वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी ने विला गेस्ट हाउस में आग लगाने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

घटना के संबंध में सेक्टर-13 निवासी एक महिला ने थाना सिविल लाइन भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एलआईसी के पास हुडा सिटी सेंटर में उनकी एक दुकान है, जिसमें विला गेस्ट हाउस के नाम से गेस्ट हाउस चलाया जाता है। शिकायतकर्ता को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 07.08.2026 को आरोपी दिपक ने गेस्ट हाउस में आग लगा दी। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

दिनांक 30.08. 2026 को थाना सिविल लाइन भिवानी के मुख्य सिपाही अश्विनी कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस में आग लगाने की वारदात के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

✍️ गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र शीशराम निवासी दिनोद तथा अमित पुत्र संजय निवासी दिनोद के रूप में हुई है।

✍️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से दो डंडे बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि उसका देवेंद्र के साथ सामान को लेकर विवाद था, जिसके चलते उसने गेस्ट हाउस में आग लगा दी थी। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। अभियोग में आरोपी देवेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।