{"vars":{"id": "123258:4912"}}

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का सामाजिक सरोकार
 

राहुल गांधी के जन्मदिन पर भिवानी में रक्तदान शिविर का आयोजन, शहरी जिला अध्यक्ष सहित 55 ने किया रक्तदान
 
 

जिला कांग्रेस कमेटी ने लिया : समाज सेवा का यह कारवां रुकने नहीं देंगे
संसद से सडक़ तके युवाओं के हक की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी : प्रदीप गुलिया जोगी
रोजगार, शिक्षा और नशामुक्ति से ही बदलेगा युवाओं का भविष्य : प्रदीप गुलिया जोगी


भिवानी, 19 जून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी व ग्रामीण) द्वारा स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 55 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया तथा मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया। शिविर का आयोजन कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में प्रदीप गुलिया जोगी ने भी रक्तदान किया, उन्हे उनके चालक विष्णु ने बैज लगाकर सम्मानित किया तथा अन्य सभी रक्तदाताओं का शहरी जिला अध्यक्ष ने बैज लगाकर उत्साह बढ़ाया। 
     इस अवसर पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की है। उनकी राजनीति नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने और जनता के बुनियादी मुद्दों से सीधे जुडऩे की है। उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान सिद्ध होगी। यह शिविर केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि राहुल के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा और बेहतर अवसरों की तलाश में संघर्ष कर रहा है, और कांग्रेस पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
     उन्होंने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज युवाओं ने जिस भारी संख्या में आकर रक्तदान किया है, उसने यह साबित कर दिया है कि देश का युवा बदलाव और जनसेवा की राजनीति की ओर देख रहा है। राहुल गांधी युवाओं के हक, उनके सम्मानजनक भविष्य और अधिकारों के लिए संसद से लेकर सडक़ तक संघर्ष कर रहे हैं। भिवानी कांग्रेस का संकल्प है कि हम समाज सेवा के इस कारवां को रुकने नहीं देंगे। रक्तदान कर मानवता की सेवा करना और जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा का संचार करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
      प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि आज समाज को सकारात्मक दिशा देने की सख्त जरूरत है। रक्तदान, रोजगार और नशा मुक्ति जैसे विषय सीधे हमारे समाज और युवाओं के भविष्य से जुड़े हुए हैं। शिविर में शक्ति सिंह गाढ़ा, हितेश यादव, नीरज, धीरपाल, अमित, बलवान, रजत वाल्मीकि, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, शिव कुमार धानक, रविकांत, अधिवकत पुनीत नुनीवाल, सूरज जांड सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज, कमल प्रधान, विजय नरवाल, संजीव जागलान, प्रताप सरपंच, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र ग्रेवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नेहरा, डा. जयवीर गोयत, बलबीर सरोहा, एससी सैल के प्रधान विरेंद्र वाल्मीकि, शिवकुमार चांगिया, अमन तंवर राघव, देवराज महता, ईश्वर शर्मा, सत्यजीत पिलानिया, अधिवक्ता हरेंद्र भालोठिया, अधिवक्ता मुकेश गुलिया, पूर्व पार्षद बलवान, पूर्व पार्षद अशोक जोगी, कुलवंत कोंटिया, विरेंद्र बापोड़ा, समीर खटीक, लक्ष्मण वर्मा, अशोक मलिक, रणदीप हुड्डा, मा. बलवंत घणघस, फूल सिंह धनाना, रमेश ढिक़ाव, अनिल मास्टर, सुमित बराड़, धीरज टिकानिया, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।