विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएलएसए ने चलाया पौधारोपण महाअभियान
- डीएलएसए ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Jun 5, 2026, 16:19 IST
भिवानी, 05 जून। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर. चालिया ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर भीम खेल परिसर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार ने की। इस दौरान सीजेएम ने विशेष पौधारोपण महाअभियान का शुभारम्भ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान के दौरान सीजेएम पवन कुमार ने भीम स्टेडियम में उपस्थित लोगों को पौधे भी वितरित किए गए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्राधिकरण के चेयरमैन डीआर चालिया एवं सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एवं नैतिक कर्तव्य भी है। प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना और उसके अंधाधुंध दोहन से बचना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह संकट मानव और प्रकृति के बीच बिगड़ते संतुलन का गंभीर परिणाम था। यदि हम प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करते रहेंगे तो भविष्य में भी ऐसे संकटों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढय़िों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
वहीं दूसरी और लघु सचिवालय स्थित एडीआर सेंटर के सभागार में पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों एवं अधिकार मित्रों के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जन-जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।