{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी कोर्ट में फायरिंग केस में खुलासा, दोस्तों से मिलने आया था युवक

 

भिवानी

कोर्ट परिसर में रोहतक के युवक को गोली मारने के मामले को पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि रोहतक के गांव मोखरा निवासी घायल लवजीत को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

इधर, पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बनाकर छानबीन की जा रही हैं।

रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत अपने दोस्त भिवानी के गांव दिनोद निवासी नरेंद्र और बिजेंद्र के पास भिवानी कोर्ट में आया हुआ था।

वीरवार दोपहर को वह कोर्ट परिसर में चाय के खोखे के पास कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान 2 हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण वह घायल होकर गिर गया और हमलावर भी मौके से फरार हो गए।

पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। क्योंकि लवजीत जिन दोस्तों के पास आया था, उनकी कोर्ट में पेशी थी। जिनका लड़ाई झगड़े का केस कोर्ट में चल रहा था।

लवजीत के दोस्तों पर फरवरी 2023 में कोर्ट में तारिख भुगतने आ रहे गांव दिनोद के ही लोगों पर हमला करने का आरोप था। जो कोर्ट केस चल रहा था।

इसलिए पुलिस इस पुरानी रंजिश से जोड़कर भी मामले को देख रही है। इधर, सिविल लाइन थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल लवजीत का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। घायल के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।