दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस साइंस मॉडल प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई नवाचार की झलक
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भिवानी में इंटर हाउस साइंस मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता हुई आयोजित। छात्रों ने बनाए स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम और हेल्थ मॉनिटर जैसे मॉडल्स।
भिवानी: 22 जुलाई
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी में प्राचार्या डॉ. निर्मला नीतू जी के मार्गदर्शन में शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत ‘ इंटर हाउस साइंस मॉडल मेकिंग कॉम्पीटीशन’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6ठीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़ - चढ़कर प्रतिभागिता की । प्रत्येक सदन के प्रतिभागियों के द्वारा विज्ञान विषय से संबंधित ट्रैफिक एमरजैंसी एम्बुलेंस,डिजास्टर मैनेजमेंट,इंटीग्रेटेड फार्मिंग ,स्मार्ट सिटी ,ब्लाइंड स्टिक,न्यूरॉन सेल, ऑटोमेटिक आर.सी.कार, स्पेस डिब्रिस क्लीयरेंस सिस्टम, ए.आई.असिस्टेंट,पॉल्यूशन ऑब्जर्वर,स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम (फायर एंड स्मोक डिटेक्शन),स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर, स्मार्ट वेट एंड ड्राई वेस्ट सेग्रीगेशन सिस्टम, हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी,रिन्यूएबल रिसोर्स आदि चार-चार वर्किंग मॉडल बनाए गए। इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षक श्री अनिल कुमार अरोड़ा,श्री हरीश हंस, श्रीमती सुमित्रा और श्री आशीष कुमार जी ने निर्णायक - मंडल की भूमिका का निर्वहन किया।
इस प्रतियोगिता में झेलम सदन के प्रतिभागियों लीज़ा,नंदिनी, आराध्य, भार्गव और मोक्षिता द्वारा बनाया गया ‘स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम (फायर एंड स्मोक डिटेक्शन) मॉडल’ प्रथम स्थान पर रहा ,यमुना हाउस की प्रतिभागियों काव्या ,भूमिका ,हार्दिक , भव्या और तनिष्का द्वारा बनाया गया ‘ स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर’ मॉडल द्वितीय स्थान पर रहा वहीं झेलम सदन के प्रतिभागियों रोहन, संभव, चेतन, जैस्मिन और जियाना द्वारा बनाया गया ‘ स्मार्ट वेट एंड ड्राई वेस्ट सेग्रीगेशन सिस्टम’- मॉडल तृतीय स्थान पर रहा।
इस अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में झेलम सदन प्रथम स्थान पर रहा, यमुना सदन द्वितीय स्थान पर और गंगा सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉक्टर निर्मला नीतू ने स्वयं सभी प्रदर्शित मॉडल्स का निरीक्षण किया और बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि को संवर्धित करती हैं। इसलिए विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाना यथोचित है।