{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Devsar Bhiwani Crime & Administration News: 18 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर बड़ा बुलडोजर एक्शन, डीटीपी ने 35 निर्माण ढहाए

भिवानी के गांव देवसर में लोहारू रोड पर 18 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई। 35 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।
 

 जिला नगर योजनाकार द्वारा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई, 35 अवैध निर्माण ढहाए

 देवसर में करीब 18 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई, चारदीवारी व निर्माण किए ध्वस्त
 

भिवानी, 25 अगस्त। जिला नगर योजनाकार, भिवानी द्वारा शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों/ निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गांव देवसर स्थित लोहारू रोड पर बड़ी कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 18 एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी में 08 डीपीसी, 16 चारदीवारी तथा 11 अन्य निर्माणों को तोड़ा गया।

जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने बताया कि सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनुराग सांगवान की मौजूदगी तथा सदर भिवानी के थाना प्रभारी की पुलिस टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों एवं पुलिस बल ने लोगों को समझाते हुए स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखी।

जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुमोदित सडक़ों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। किसी भी भवन या अन्य निर्माण से पूर्व संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आमजन को आगाह किया कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भविष्य में निर्माण एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विभाग द्वारा अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।