Blood Donation Camp Bhiwani: जिला जेल में कैदियों और परिजनों के लिए लगा रक्तदान शिविर, सत्र न्यायाधीश ने किया शुभारंभ
भिवानी जिला जेल में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शिविर का शुभारंभ किया।
रक्तदान करना पुण्य का कार्य है: जेल अधीक्षक दिनेश यादव
सेवा संकल्प अभियान के तहत जेल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
भिवानी, 08 अक्टूबर। महानिदेशक कारागार अरशिंदर सिंह चावला के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला जेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप कौर ने किया, जिसमें 27 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी-कम-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव चरखी दादरी संजीव काजला भी उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में जेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ श्री कृष्ण कृपा जीयो गीता परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसमें कुल 27 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में जेल अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि यह पूर्ण रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर था। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
शिविर के आयोजन में सामाजिक संस्था श्री कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार से विनोद छाबड़ा का भी विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उप-अधीक्षक जेल संजय कुमार, नरेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी श्वेताभ रंजन सहित अन्य जेल अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।