{"vars":{"id": "123258:4912"}}

- जिला जेल भिवानी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
 

भिवानी जिला जेल में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जेल अधीक्षक और योग प्रशिक्षकों की देखरेख में बंदियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ जाने।

 

भिवानी, 21 जून। जिला जेल भिवानी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा कारागार विभाग के महानिदेशक आलोक मित्तल के निर्देशानुसार जेल अधीक्षक दिनेश यादव की अध्यक्षता में योगाभ्यास किया गया।
जेल अधीक्षक श्री यादव ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बंदियों एवं जेल कर्मचारियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
योगाभ्यास में महिला एवं पुरुष बंदियों के साथ-साथ जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयुष विभाग भिवानी तथा पतंजलि योगपीठ भिवानी के योग प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया और योग के महत्व से अवगत कराया। जेल अधीक्षक ने योग प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप-अधीक्षक जेल नरेश बूरा, जंगशेर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।