{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana School Cultural Competition 2026: भिवानी में 7 ब्लॉकों के सरकारी स्कूलों के बच्चों की कला का संगम; जानें स्किट स्पर्धा के परिणाम

भिवानी के सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव शुरू। 7 ब्लॉकों के 450 छात्र लोक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
 

भिवानी में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आगाज

सांस्कृतिक एवं कला उत्सव में 7 ब्लॉकों के 450 बच्चे दिखा रहे भागीदारी : डीईओ निर्मल दहिया 

विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा, संस्कृति से जोड़े रखने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण : जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया

भिवानी, 25 अगस्त : विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से जोडक़र उनका सर्वांगीण विकास करने की दिशा में कार्य करते हुए शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा भिवानी में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। स्थानीय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णनन स्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आगाज हुआ। इस आयोजन का थीम हरियाणा की संस्कृति, नैतिक मूल्य व पर्यावरण विषय पर रहा। इस आयोजन में चार विधाएं समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, रागिनी व स्किट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। 
      

दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ मंगलवार को भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के तौर पर कैरू बीईओ महेंद्र सिंह गिल, लोहारू बीईओ विजय प्रभा, बवानीखेड़ा बीईओ सतेंद्र सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी कौशिक ने किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय सैनी रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डा. आनंद वर्धन शर्मा, रवि शर्मा, डा. रेखा, डा. रचना, डा. सविता, प्राचार्य सुनील जैन, राकेश रोहिल्ला, मनीष यादव, शैलेस शर्मा, कमल शर्मा, सुनीता श्योराण, मोतीलाल, लियाकत अली, हरीश, ज्योति शेखावत, बबीता रॉय, सुंधाशु शर्मा, कोमल सोनी रहे। वही मंच का संचालन प्रवक्ता मीनाक्षी कौशिक व शीतल शर्मा ने किया। 
   

दो दिनों तक चलने इस कला और सांस्कृतिक समारोह में स्कूली बच्चों ने पारंपरिक हरियाणवी व क्षेत्रीय परिधानों में देशभक्ति, लोक कला और संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रांगण में विभिन्न विधाओं की कलाकृतियों और रंगोली प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने पहुंचे दर्शकों व अतिथियों ने काफी सराहा। पहले दिन 5वीं कक्षा से 8वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों के भीतर अपार प्रतिभा छिपी हुई है। ऐसे दो दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा विभाग का निरंतर प्रयास है कि पढ़ाई के साथ-साथ कला और संस्कृति के मंच पर भी बच्चों को अपनी कला निखारने का पूरा अवसर मिले। सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं। 

कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय सैनी ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में जिला भर के 7 ब्लॉकों से विभिन्न सरकारी स्कूलों में करीबन 450 बच्चें भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि उत्सव के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही यहां से प्रथम स्थान हासिल करने वाले बच्चें राज्य स्तरीय प्रतियागिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के समापन पर 26 अगस्त को 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन की स्किट स्पर्धा में सर्वपल्ली राधाकृष्णनन लैब स्कूल प्रथम, राजकीय कन्या हाई स्कूल हेतमपुरा द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर तृतीय स्थान पर रहा। वही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगा को सांत्वना पुरस्कार मिला।