{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani Divyangjan Aid Distribution: डीसी साहिल गुप्ता ने भिवानी में बांटे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, 372 दिव्यांगजन हुए लाभांवित

भिवानी में डीसी साहिल गुप्ता ने 372 दिव्यांगजनों को 1.81 करोड़ रुपये के कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए।
 

दिव्यांगजन समाज का एक अभिन्न अंग हैं: डीसी साहिल गुप्ता

जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पूर्व में चिन्हित 372 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित

 बाल भवन वाटिका में आयोजित किया गया कार्यक्रम

एलिम्को और अरावली पावर कंपनी के सहयोग से वितरित किए गए एक करोड़ 81 लाख रुपये की लागत के 737 सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग

भिवानी, 8 सितंबर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एलिम्को और अरावली पावर कंपनी के सहयोग से बाल भवन वाटिका परिसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व में चिन्हित 372 दिव्यांगजनों को एक करोड़ 81 लाख रुपये की लागत के 737 सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम में अपना संदेश देते हुए डीसी श्री गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का एक अभिन्न अंग हैं। सरकार और जिला प्रशासन रेडक्रॉस के माध्यम से निरंतर दिव्यांगजनों की मदद में लगा है। एल्मिको और अरावली पावर कंपनी के सहयोग से समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किए जाते हैं। जरूरतमंदों की पहचान के लिए जिला व खंड स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक के अलावा एलिम्को और अरावली पावर कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डीसी श्री गुप्ता दिव्यांगजनों के बीच पहुंचे और उनका हालचाल जाना। डीसी ने दिव्यांगजनों की समस्याएं जानी और उनके निवारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग दिव्यांगजनों के जीवन को सरल व सुगम बनने में कारगर होंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों ने विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचाईयों को छूआ है। पैरा ओलंपिक खेलों में दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नही है। उन्होंने दिव्यांगजनों से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत कर अपनी विशेष पहचान बनाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। जरूरतमंद लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। सरकार ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की है। आज घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र पटेल ने कहा कि उनका हर संभव प्रयास रहता है कि दिव्यांगजनों की अधिक से अधिक मदद की जाए। दिव्यांगजनों की मदद करना एक समाज सेवा कार्य भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई दिव्यांगजन कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण से वंचित रहता है तो आने वाले समय लगने वाले स्वास्थ्य जांच शिविरों में उनकी पहचान की जाएगी तथा उनको कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक हरीश कुमार वशिष्ठ ने भारत सरकार दिव्यांग जनों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नही है। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय से एलिम्को के सहायक प्रबंधक एसके रथ ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होते हैं। ये उपकरण कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं और जीवन को सरल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति एलिम्को हमेशा समर्पित है।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव प्रदीप हुड्डा ने सभी का आभार प्रकट किया और रेडक्रास सोसायटी की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, रेडक्रॉस से संजय कामरा, विकास कुमार, डॉ. हरेंद्र पूनिया, पीआरओ सुप्रवा दास भारद्वाज, सीमा रानी, जोगेंद्र कौशिक, जोगेंद्र सहरावत, केशव आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में चिन्हित 372 दिव्यांगजनों को एक करोड़ 81 लाख रुपये की लागत के 737 सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरणों में 278 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल व हेलमेट, 47 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 06 ट्राई साइकिल, 15 सीपी कमोड चेयर, 200 बैसाखी, 106 वाकिंग स्टीक, 09 टीएलएम किट, 40 कान की मशीन, 5 जॉयस्टिक, 02 रोलेटर, 17 वाकर, 04 सुखमय केन, एक ट्राईपॉड, 07 किट शामिल थे।