Bhiwani DLRC Meeting: एसडीएम महेश कुमार ने बैंक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, जरूरतमंदों को समय पर मिलें ऋण योजनाओं का लाभ
बैंक अधिकारी जरूरतमंदों को ऋण योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें: एसडीएम महेश कुमार
डीएलआरसी की समीक्षा बैठक में एसडीएम महेश कुमार ने दिए बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश
भिवानी, 26 सितंबर। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित कॉंफ्रेंस हाल में एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में डीएलआरसी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा स्वीकृत आवेदनों को अपने पास लंबित ना रखें। लंबित आवेदनों पर तुरंत प्रभाव से ऋण प्रदान करें। एलडीएम राजन मल्होत्रा ने बैठक में एजेंडा प्रस्तुत किया।
एसडीएम महेश कुमार ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बहुत सारी योजनाएं ऋण संबंधित हैं, जो बैंकों के माध्यम से हैं। इन योजनाओं में जरूरतमंद लोगों को ऋण सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे समय पर अपना व्यवसाय शुरु कर सकें और अपना जीवन स्तर उपर उठा सकें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को ऋण समय पर मिलना चाहिए। यदि ऋण सहायता समय पर नहीं मिलती है तो वह व्यक्ति अपना कार्य शुरु नहीं कर पाता, जबकि सरकार चाहती है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद व्यक्ति को बिना किसी देरी से आर्थिक सहायता मिले।
एसडीएम ने बैठक में पशुपालन, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा स्कीम,मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,सामाजिक सुरक्षा योजना,माईक्रो फूड प्रोसेसिंग,महिला विकास निगम से संबंधित, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आदि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियावन्यन की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी विभाग द्वारा आवेदन की स्वीकृत करने के बाद उसे लंबित ना रखें। तुरंत प्रभाव से ऋण प्रदान करें। इस अवसर पर आरबीआई से एचएल भाटिया, नाबार्ड से अजीत सिंह के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।