{"vars":{"id": "123258:4912"}}

-स्वच्छता में नगर परिषद का विशेष सहयोग करने वाली वार्ड समितियों को किया जाएगा सम्मानित: डीएमसी हरबीर सिंह

- मेरा स्वच्छ वार्ड अभियान के तहत वार्डों की जाएगी स्वच्छता रैंकिंग
- सरकार के निर्देशानुसार एक मई से चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से नगर पार्षदों व वार्ड समिति सदस्यों को दिया स्वच्छता
 

भिवानी, 17 अप्रैल। शहरी क्षेत्र में स्वच्छता के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करवाने को लेकर स्थानीय पंचायत भवन में डीएमसी हरबीर सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय के जिलेभर से वार्ड समिति सदस्यों व नगर पार्षदों ने भाग लिया। डीएमसी ने कहा कि शहर या कस्बे को सुंदर व स्वच्छ बनाने में योगदान और उल्लेखनीय कार्य करने वाली वार्ड समितियों को सम्मानित किया जाएगा। वार्ड समितियों को आमजन के साथ निरंतर संपर्क में रहना चाहिए। वार्ड समितियों को दायित्व बनता है कि वे अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता, पार्कों की स्थिति, पेयजल, बिजली या अन्य मूलभूत सुविधाओं की वास्तुस्थिति के बारे में प्रशासन को अवगत करवाएं ताकि समय रहते उसको दूर किया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी वीसी के माध्यम से वार्ड समिति के सदस्यों व नगर पार्षदों को अपना संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता कार्य में अधिक से अधिक जनभागीदारी का आह्वïान किया। उन्होंने बताया कि एक मई से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।


कार्यक्रम में डीएमसी ने कहा कि वार्ड समिति सदस्य व वार्ड पार्षद स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक सहयोग दें। अपने आसपास परिवेश में स्वच्छता बनाएं रखें। लोगों को समझाएं कि वे गंदगी न फैलाएं। गलियों में इधर-उधर कचरा न डालें। शहर या कस्बे को स्वच्छ बनाना हमारे ही हाथ में होता है।


बॉक्स
- वार्ड समितियों को दी जिम्मेदारियां
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की निगरानी व कचरे की गाड़ी की रोड़ मैपिंग अच्छे से की जाए ताकि कोई घर छुूटे ना, गीला-सूखा कचरा अलग करने के लिए जागरूकता, सफाई व्यवस्था व डंप साइट की जांच, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खेल मैदानों की देखरेख, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। वार्ड समितियां प्रशासन और जनता के बीच सेतू का कार्य करेंगी।
इस दौरान सीएमजीजीए रिषव रंजन, नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह, उप प्रधान प्रतिनिधि संदीप, नप बवानीखेड़ा के प्रधान सुंदर अत्री, नप सिवानी से प्रधान वंदना केडिय़ा व प्रतिनिधि राजेश केडिय़ा, नप सिवानी उप प्रधान अनिल कुमार, नप लोहारू के प्रधान प्रदीप कुमार, नप लोहारू उप प्रधान उदय सैनी, भाजपा जिला प्रवक्त्ता विनोद चावला, ईओ राजाराम, नगरपालिका लोहारू सचिव तेजपाल, नगरपालिका सिवानी सचिव सुनील, नगरपालिका बवानी खेड़ा सचिव संदीप गर्ग इसके अलावा भिवानी आदि मौजूद रहे।