{"vars":{"id": "123258:4912"}}

- डीसी के निर्देश पर सीटीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
 

भिवानी में नगराधीश अनिल कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का सुरक्षा निरीक्षण किया। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित।

 
भिवानी, 11 जून। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर नगराधीश अनिल कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लघु सचिवालय स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली तथा रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग की हिदायतोनुसार निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम मशीनों का सुरक्षित रखरखाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच तथा रिकॉर्ड का अद्यतन रखे जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो रामफल व अनिल, कांग्रेस पार्टी से प्रदीप गुलिया, शिव कुमार एवं संजीव, भारतीय जनता पार्टी से रमेश लालावास, दिनेश वर्मा एवं शिव कुमार, इंडियन नेशनल लोकदल से अशोक सिंह, आम आदमी पार्टी से डॉ. सुरेश, संजीव कुमार, सीपीआईएम से कामरेड ओमप्रकाश, जेजेपी संजय कारखल व देवेन्द्र नकीपुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।