{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी में मानवता की सेवा : आर्टेमिस अस्पताल गुरुग्राम व के.पी. एम चैरिटेबल अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 28 को
 

भिवानी के के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल में 28 जून को फ्री मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप। हृदय, मस्तिष्क और हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच। मुफ्त टेस्ट भी उपलब्ध।

 

भिवानी, 26 जून : स्थानीय नागरिकों को उच्च स्तरीय और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल की जनसेवा की मुहिम निरंतर जारी है। गुरुग्राम के आर्टेमिस अस्पताल और स्थानीय के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून को नि:शुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन, पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता हर्षदीप डुडेजा ने बताया कि यह शिविर स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित कहरोड़ भवन में के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे। शिविर में मुख्य रूप से ह्दृय रोग, मस्तिष्क रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही शिविर में आने वाले मरीजों के लिए ब्लड शुगर, बी.पी. टेस्ट, बोन डेंसिटी और ई.सी.जी. जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह से नि:शुल्क की जाएंगी। रक्त से संबंधित गंभीर बीमारियों और विभिन्न प्रकार के ब्लड कैंसर से पीडि़त मरीजों के लिए भी विशेष परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के प्रधान ब्रिजेश महतानी द्वारा दिल्ली, गुरूग्राम के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से समय-समय पर भिवानी में इस प्रकार के शिविर लगाए जाते रहते है, ताकि आमजन को उनके घर-द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। शिविर के आयोजन को लेकर के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन, पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता हर्षदीप डुडेजा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य भिवानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हर उस व्यक्ति तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक कारणों या बड़े शहरों में न जा पाने के कारण अपनी जांच नहीं करा पाते। आर्टेमिस अस्पताल जैसे बड़े संस्थान के साथ मिलकर यह शिविर लगाना भिवानी के लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है। नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ हमारा अस्पताल हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहेगा।भिवानी, 26 जून : स्थानीय नागरिकों को उच्च स्तरीय और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल की जनसेवा की मुहिम निरंतर जारी है। गुरुग्राम के आर्टेमिस अस्पताल और स्थानीय के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून को नि:शुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन, पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता हर्षदीप डुडेजा ने बताया कि यह शिविर स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित कहरोड़ भवन में के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे। शिविर में मुख्य रूप से ह्दृय रोग, मस्तिष्क रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही शिविर में आने वाले मरीजों के लिए ब्लड शुगर, बी.पी. टेस्ट, बोन डेंसिटी और ई.सी.जी. जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह से नि:शुल्क की जाएंगी। रक्त से संबंधित गंभीर बीमारियों और विभिन्न प्रकार के ब्लड कैंसर से पीडि़त मरीजों के लिए भी विशेष परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के प्रधान ब्रिजेश महतानी द्वारा दिल्ली, गुरूग्राम के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से समय-समय पर भिवानी में इस प्रकार के शिविर लगाए जाते रहते है, ताकि आमजन को उनके घर-द्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। शिविर के आयोजन को लेकर के.पी.एम चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन, पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता हर्षदीप डुडेजा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य भिवानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हर उस व्यक्ति तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक कारणों या बड़े शहरों में न जा पाने के कारण अपनी जांच नहीं करा पाते। आर्टेमिस अस्पताल जैसे बड़े संस्थान के साथ मिलकर यह शिविर लगाना भिवानी के लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है। नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ हमारा अस्पताल हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहेगा।