Gau Samman Ahwan Abhiyan: तीसरे चरण में एक करोड़ हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य, चंडीगढ़ में ज्ञापन सौंपने की तैयारी
भिवानी में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। महंत विकास गिरी महाराज ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और एक करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भिवानी में बैठक आयोजित
महंत विकास गिरी महाराज ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण में एक करोड़ हस्ताक्षर करवाने का तय किया लक्ष्य : विकास गिरी महाराज
भिवानी, 06 अक्तूबर : सनातन संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है देशभर में गौ संरक्षण, संवर्धन और भारतीय संस्कृति के मूल आधार गौवंश की रक्षा के संकल्प के साथ गो सम्मान आह्वान अभियान शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्थानीय रोहतक रोड़ स्थित हुन्नामल प्याऊ के नजदीक गली नंबर-एक में स्थित मान सिह के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर संत राज्य प्रभारी नंदबाबा महंत विकास गिरी महाराज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ संत संभाग प्रभारी दीवालीनाथ महाराज, भिवानी जिला प्रीाारी अंकित शर्मा, भिवानी जिला संयोजक मान सिंह फौजी, कप्तान विजय सिंह, कप्तान रणधीर सिंह, बाबा बलबीर गिरी महाराज भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाना तथा वेदलक्षणा गौवंश को संवैधानिक संरक्षण, सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। इस मौके पर राज्य प्रभारी महंत विकास गिरी महाराज ने कहा कि गौमाता पशु नहीं है यह हमारी माँ है जो इसको पशु समझता उसकी बुद्धि में गंदगी भरी है वो पशु बुद्धि बाला व्यक्ति हो सकता है यह बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा हैं। उन्होंने कहा कि गौ सम्मान अभियान एक आध्यात्मिक और राष्ट्रीय संकल्प है। हमारा ध्येय स्पष्ट है, जब तक गौमाता को संविधान में राष्ट्रमाता का सर्वोच्च सम्मान नहीं मिल जाता और देश में गोहत्या पर पूर्ण विराम नहीं लग जाता, तब तक यह सेवा यात्रा अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत प्रांत से एक करोड़ हस्ताक्षर करवा कर 17 दिसंबर को चंडीगढ़ में पहुंचने का आह्वान भी किया गया। गौरतलब होगा कि दूसरे चरण में हर जिले से लाखो हस्ताक्षर हुए थे, अब तीसरे चरण में हरियाणा से एक करोड़ हस्ताक्षर के आंकड़ों का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में उपस्थित ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भी प्रण लिया कि प्रत्येक गांव से 50-50 व्यक्ति लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे और मुख्य सचिव को ज्ञापन देंगे।