{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हालुवास गांव में निरंकारी सन्त समागम का भव्य आयोजन किया गया
 

सन्तों ने सर्व सांझीवालता के सन्देश के साथ ब्रह्मज्ञान की आवाज दी
 
 
भिवानी: 19 मई। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से भिवानी जिले में स्थित गांव हालुवास के श्री गुरु रविदास मंदिर धर्मशाला में बीती रात को सन्त निरंकारी मिशन की ब्रांच भिवानी द्वारा भव्य संत समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा (राजस्थान) से पधारे ज्ञान-प्रचारक महात्मा पूज्य श्री यशपाल सिंह जी ने की। इस समागम में भिवानी शहर के निरंकारी भक्तों के साथ-साथ हालुवास और आस-पास के अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में प्रभु प्रेमी श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूज्य यशपाल सिंह जी ने इस अवसर पर सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का विजन पेश करते हुए कहा कि प्रत्येक इंसान को जीवन में रहते हुए ब्रह्मज्ञान प्राप्त करके अपनी आत्मा का कल्याण करना चाहिए। ब्रह्मज्ञान प्राप्ति के बाद ही निर्लेप प्रेम, सहनशीलता, उदारता,करुणा जैसे दिव्य गुणों का इंसान के जीवन में समावेश होता है और लोक सुखी तथा परलोक सुहैला होता है। श्री बलदेव राज नागपाल जी जोनल इंचार्ज भिवानी जोन ने उपस्थित मानव परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। सत्संग समाप्ति के पश्चात जिज्ञासुओं ने ब्रह्मज्ञान प्राप्त किया।