{"vars":{"id": "123258:4912"}}

संत शिरोमणि गुरु रविदास चौक  से जाना जाएगा हनुमान गेट चौक... भवानी प्रताप सिंह 
 

अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधि मंडल ने चैयर्पसन प्रतिनिधि से की मुलाकात,दिया मांग पत्र।

रोहतक गेट से हालुवास गेट तक के मार्ग पर डा.अम्बेडकर मार्ग के साईन बोर्ड लगाएगी नगर परिषद.. भवानी प्रताप 

 

भिवानी 1 जुलाई....शहर के हनुमान गेट को अब संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज चौक के नाम से जाना जाएगा इसके लिए चैयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने जल्द चौक का उद्घाटन करने की बात कही। आज भिवानी नगर परिषद कार्यालय में शहर के अनेक अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधि मंडल सदस्यों ने भवानी प्रताप सिंह से मुलाकात की जिसपर उन्होंने डा.अम्बेडकर जयंती समारोह के दौरान की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए स्थानीय हनुमान गेट को संत शिरोमणि गुरु रविदास चौक बनाने को स्वीकृति प्रदान की। इससे पहले भी चैयर्पसन के नेतृत्व में शहर में अनेक चौकों का नाम संत महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानीयों के नाम पर रखा जा चुका है। सभाओं के प्रतिनिधि राजू मेहरा युवा प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश चमार महासभा,संतलाल फौजी प्रधान हनुमान गेट, दयाकिशन मास्टर प्रधान अम्बेडकर कालोनी,सीताराम लांगयान, पूर्व पार्षद प्रकाश चंद गोठवाल, बाल्मिकी सभा अध्यक्ष कर्नेल बागड़ी, पूर्व पार्षद दलबीर छोटू सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बताया की पिछले दिनों डा अम्बेडकर जयंती समारोह के आयोजन पर भवानी प्रताप सिंह ने हनुमान गेट चौक को संत शिरोमणि गुरु रविदास चौक एवं शहर में गुरु रविदास द्वार बनाने की घोषणा की थी जिसपर काम हो रहा है और जल्द ही संत शिरोमणि गुरु रविदास चौक एवं संत शिरोमणि गुरु द्वार बनाया जाएगा। भवानी प्रताप सिंह ने बताया की साथ ही रोहतक गेट से हालुवास तक के मार्ग का नवीनीकरण कर डा.अम्बेडकर मार्ग के साईन बोर्ड भी जल्द लगाऐ जाएंगे। इस मौके पर भवानी प्रताप सिंह ने कहा की हम भिवानी शहर को सुंदरता में हरियाणा में नं एक बनाने का काम करेंगे। शहर के फुटपाथों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है,कच्ची गलियों को पक्का किया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रकाश चंद गोठवाल, बाल्मिकी सभा अध्यक्ष कर्नेल बागड़ी,डा अम्बेडकर कालोनी प्रधान दयाकिशन मास्टर, हनुमान गेट प्रधान संतलाल फौजी,राजू मेहरा युवा प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश चमार महासभा,पवन डेहनीवाल, सीताराम लांग्यान, हेडमास्टर हरी सिंह,पूर्व पार्षद दलबीर छोटू,सुभाष,चेतराम, अजित फौजी,पवन कुमार,प्रवीन पोंगी, अमित घोष,विजय मदावत, पंजाब सिंह,बंटी अली सहित अनेक गणमान्य लोग