भिवानी में संपन्न हुआ स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ (सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) का जिला स्तरीय चुनाव ।
शीला देवी स्वास्थ्य सुपरवाइजर बनी जिला प्रधान
Jun 15, 2026, 16:01 IST
भिवानी,(ब्यूरो): स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा की जिला इकाई भिवानी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें श्रीमती शीला देवी स्वास्थ्य निरीक्षक बिरन को जिला प्रधान, राम कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक पीएचसी ओबरा, लोहारू को जिला महासचिव, जगदीश प्रसाद स्वास्थ्य निरीक्षक सिविल सर्जन कार्यालय को प्रेस सचिव तथा करम सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक सीएचसी मानेहरू को जिला कैशियर चुना गया है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह सिनियर मलेरिया इंस्पेक्टर तथा हरी निवास स्वास्थ्य निरीक्षक पूर्व राज्य महासचिव एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा रहे। श्रीमती शीला देवी एवं रामकुमार ने संयुक्त प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि हम सरकार हमारी समस्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे अन्यथा हमें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हमारी मुख्य मांगे सभी एमपीएचएस मेल और एमपीएचएस फीमेल का वेतनमान एफ.पी.एल सात तथा एस.एम.आई. का वेतनमान एफ.पी.एल. आठ में संशोधित करने की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी करने की अपील की है ।एमपीएचएस फीमेल को राजस्थान राज्य की तर्ज पर के ज्यादा अवसर प्रदान करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खंड स्वास्थ्य सुपरवाइजर तथा जिला स्तर पर जिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर का पद सृजित करवाया जाए ।
जिला स्तर पर सिविल सर्जन कार्यालय में स्वीकृत एस.एम.आई. का पदनाम बदलकर जिला मल्टीपर्पज हेल्थ ऑफिसर या चीफ मल्टीपर्पज हेल्थ ऑफिसर या पूर्व की भांति असिस्टेंट यूनिट ऑफिसर के पदनाम में संशोधित करवाने की अपील की द्य
सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर तुरंत प्रभाव से पदों की सूची जारी की जाए राज्य की जिन उपमंडल अस्पतालों तथा नागरिक अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू कैडर से पदोन्नति होकर समय के पद पर जो पद स्वीकृत हुए थे उन सभी पदों को स्वीकृत अर्जित करवाने की कृपा करेंगे ।
उन्होंने मांग की कि वर्तमान में एक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एम.पी.एच.डब्ल्यू मेल/फिमेल को एक हजार रुपये नियत यात्रा भत्ता मिलता है जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सुपरवाइजर को कम से कम 5 से 6 उप स्वास्थ्य केंद्रों की सुपरविजन करनी होती है ।इसलिए स्वास्थ्य सुपरवाइजर को दौरा करने के लिए प्रतिमाह 6 हजार नियत यात्रा भत्ता दिलवाया जाए तथा सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर को 8 हजार प्रतिमाह नियत यात्रा भत्ता दिलवाया जाए। इसी तरह से जनसंख्या के अनुसार जिले में नए उप स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएं द्य उन्होंने मांग की कि सभी शहरी यूपीएचसी/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य निरीक्षक मेल तथा फीमेल के नए पद सृजित किए जाएं ताकि आमजन तक सरकार द्वारा दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाएं क्वालिटी वाली दी जा सके। उन्होंने कहा कि एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा 00421 के आह्वान पर आगामी 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री राव आरती के रेवाड़ी स्थित रामपुरा आवास पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में जिला भिवानी के समस्त स्वास्थ्य सुपरवाइजर एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा की सभी मांगों के समर्थन में साथ देते हुए बढ़ चढक़र भाग लेंगे । चुनाव में जिला भिवानी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से स्वास्थ्य सुपरवाइजर उपस्थित थे।