Haryana Drug Smuggling News: भिवानी पुलिस ने तस्कर अमित को किया दबोचा, पूछताछ में हुआ था बड़ा खुलासा
146 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने सप्लायर को जिला जींद से किया गिरफ्तार।
दिनांक 03.09.2026 को दो आरोपियों को 146 ग्राम हेरोइन सहित किया था गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ सप्लायर अमित से खरीदकर लाने की बताई थी बात।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में एक सप्लायर को जिला जींद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 03.09.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने जमालपुर क्षेत्र से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सवार दो आरोपियों को काबू किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप पुत्र गुलाब सिंह, निवासी तोशाम तथा सनी पुत्र बसाउ, निवासी तोशाम के रूप में हुई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 146 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई थी।
इस संबंध में थाना बवानी खेड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में बताया था कि उक्त मादक पदार्थ वे अमित निवासी गांव रसीदा, जिला जींद से लेकर आए थे।
मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.09.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की पुलिस टीम ने सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र के नेतृत्व में मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में आरोपी सप्लायर को जिला जींद से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित पुत्र रोशन, निवासी गांव रसीदा, जिला जींद के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी अमित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।
जिला पुलिस भिवानी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों तथा उनके सप्लाई नेटवर्क के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।