{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सडक़ों व पार्किंग सुधारीकरण पर होंगे करीब 15 करोड़ रुपए खर्च
 

- डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सिरे चढ़ाई जीर्णोद्घार की योजना
-मानसून की दस्तक से पहले सडक़ों व पार्किंग स्थलों का किया जाएगा नव निर्माण
 
 

भिवानी, 06 मई।  डीसी साहिल गुप्ता के सख्त निर्देशानुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग और सडक़ों के जीर्णोद्घार व अधर में पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने की योजना को अमलीजामा पहनाया है। इन कार्यों पर करीब 15 करोड़़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। मानसून की दस्तक से पहले सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। कई वर्षों से अधूरे पड़े जिमखाना क्लब का निर्माण कार्य भी इसी जून महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सिटी सेंटर सडक़, चौ. सुरेंद्र सिंह मैमोरियल पार्क जीर्णोद्घार कार्य, सिटी सेंटर व पुराना बस स्टैंड पर पार्किंग की विशेष मरम्मत, सेक्टर 13 में सडक़ मरम्मत, कोर्ट क्षेत्र में सडक़ मरम्मत कार्य व एचएसवीपी के कार्यालय भवन निर्माण कार्य को पूरा करना शामिल है।


उल्लेखनीय है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के तहत आने वाली कुछ सडक़ों व पार्किंग स्थल की हालत जर्जर बनी हुई थी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डीसी साहिल गुप्ता ने आमजन की परेशानी को गंभीरता से लिया और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सडक़ों व पार्किंग स्थलों की हालत सुधारने के सख्त निर्देश दिए। डीसी के निर्देशानुसार विभाग ने सभी जगहों का निरीक्षण किया और एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय से स्वीकृति ली और टैंडर लगाए। विभिन्न कार्यों के टेंडर खुल चुके हैं और कुछ कार्य प्रगति पर भी हैं। इनमें बीपीएस स्कूल के पास सेक्टर 14 में जिमखाना क्लब का कार्य युद्घस्तर पर चल रहा है, जिस पर लगभग 282.39 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका अब तक करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।


  हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अनुसार भिवानी एवं बवानीखेड़ा क्षेत्र में शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। एचएसवीपी सेक्टरों, पार्कों, सडक़ों, पार्किंग, पेयजल और सीवरेज सुविधाओं से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं। सिटी सेंटर भिवानी में बैलेंस रोड़, पार्किंग और पेवमेंट की विशेष मरम्मत के लिए लगभग 92.65 लाख रुपये की परियोजना शीघ्र शुरू की जाएगी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क के जीर्णोद्घार एवं विशेष मरम्मत कार्य पर लगभग 59.73 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जहां म्यूजिकल फाउंटेन, दीवारों, फुटपाथ और अन्य संरचनात्मक सुधार किए जा रहे हैं। पुराना बस स्टैंड, सेक्टर-13 एजुकेशन बोर्ड रोड़ तथा सेक्टर-13 के कोर्ट स्टे क्षेत्र में विशेष सडक़ मरम्मत परियोजनाओं पर भी तेजी से काम जारी है, जिनमें अधिकांश परियोजनाएं 50 से 95 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी हैं।
इसके इसके अतिरिक्त शहर में कई नई परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये के रफकॉस्ट एस्टीमेट तैयार किए गए हैं, जिनमें बासिया भवन से चिडिय़ाघर रोड़ को जानी वाली हाऊंसिग बोर्ड के साथ लगती सडक़ को जीर्णोद्घार किया जाएगा। इस कार्य का टेंडर हो चुका है। इसी प्रकार से सनसिटी के सामने से जाने वाले रोड़ व यहां पर छह पार्किंग स्थल का जीर्णाेद्घार किया जाएगा। शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली जर्जर हो चुकी सडक़ का नवीनीकरण किया जाएगा, जिस पर करीब एक करोड़ 56 लाख रुपए खर्च होंगे। इस सडक़ के नव निर्माण का टेंडर हो चुका है।


इसी प्रकार से लघु सचिवालय के पास ही सिटी सेंटर में एचएसवीपी कार्यालय भवन निर्माण के लिए लगभग 231.86 लाख रुपये की डीएनआईटी स्वीकृति प्रक्रिया में है। जल्द ही इन भवन का अधूरा पड़ा कार्य भी शुरु हो जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 13 में अवैध कब्जों को हटवाकर अपनी अधिकार क्षेत्र में लिया गया है। यहां पर करीब 34 लाख 94 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।
बॉक्स
डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सडक़ों, पार्किंग स्थल की मरम्मत, कार्यालय भवन और जिमखाना क्लब के निर्माण को पूरा करने के निर्देश जारी किए गए थे, जिस पर विभाग कार्य कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि बारिश के मौसम से पहले सडक़ों व पार्किंग स्थल के मरम्मत के कार्य पूरे हो जाएंगे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
****    ****