{"vars":{"id": "123258:4912"}}

DTP Office Bhiwani News: भिवानी-दादरी बाईपास के पास अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, सात चारदीवारियां तोड़ी गईं

भिवानी में जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा कोट रोड पर चार एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया है।

 

कोंट रोड़ भिवानी में अवैध कॉलोनी पर जेसीबी से चार एकड़ में अवैध निर्माणों पर की कार्रवाई

भिवानी, 01 अक्टूबर। जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी एवं निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मौजा कोट में भिवानी-दादरी बाईपास के पास स्थित लगभग चार एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में सात चार दीवारियों, सीमेंट की बाहरी चारदीवारी और एक निर्माण को तोड़ा गया।

जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशाानुसार नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट भुमि संरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार यादव, थाना प्रबंधक औद्योगिक क्षेत्र भिवानी तथा हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो थाना भिवानी के सहयोग से की गई। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें और न ही अनधिकृत कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आएं। शहरी क्षेत्र, निर्धारित क्षेत्र और अनुसूचित सडक़ों के आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य लें।