{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani News 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भिवानी पुलिस व प्रशासन मुस्तैद, भीम स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में

भिवानी के भीम स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी। DC साहिल गुप्ता ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
 

- डीसी साहिल गुप्ता ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को दिया अंतिम रूप


- भीम स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश


- राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे जिला स्तरीय समारोह मे मुख्य अतिथि


भिवानी, 14 अगस्त। डीसी साहिल गुप्ता ने शुक्रवार को भीम स्टेडियम का दौरा किया तथा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाना है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने बताया कि समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे तथा 15 अगस्त को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का भी गायन होगा।


डीसी ने समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर आने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, अतिथियों एवं आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।


डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और सम्मान का पर्व है। जिला स्तरीय समारोह को पूरी गरिमा के साथ आयोजित करने के लिए सभी विभाग अपने स्तर पर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा, पार्किंग, बिजली व्यवस्था, मंच एवं बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण रूप से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह स्थल पर अंतिम तैयारियों की लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।


इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, डीएसपी अनूप सिंह, उप वन संरक्षक डॉ. राजेश वत्स, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, डीआईओ अमित लांबा, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद...