{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani Independence Day Rehearsal: भिवानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने किया ध्वजारोहण

भिवानी के भीम स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन। एडीसी ने किया ध्वजारोहण, परेड और बच्चों के पीटी शो रहे आकर्षण।
 

- एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण

 
- विभिन्न स्कूली बच्चों ने दी भारत की संस्कृति और देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति


- स्कूली बच्चों ने किया मास पीटी शो का जोरदार प्रदर्शन


भिवानी, 13 अगस्त। स्थानीय भीम खेल परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई। रिहर्सल में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रात: नौ बजे राष्टï्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, डीएसपी महेश कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया मौजूद रही। डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने राष्टï्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए जोरदार मार्च पास्ट किया। वहीं दूसरी ओर नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर एसडीएम महेश कुमार और उप पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।


फुल ड्रैस रिहर्सल में एडीसी श्री करवा और डीएसपी महेश कुमार ने परेड में शामिल टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। पुलिस उप अधीक्षक अनूप कुमार  के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट की टुकडिय़ां सीना ताने राष्टï्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी।

- परेड की टुकडिय़ों ने किया मार्च पास्ट


परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया, जिसमें हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने पीएसआई अजय कुमार की अगुवाई में, पुलिस महिला टुकड़ी ने एएसआई उर्मिला की अगुवाई में, होमगार्ड की टुकड़ी ने प्लाटून कमांडर नवीन कुमार, एनसीसी सीनियर डिवीजन लडक़ों की टुकड़ी अंडर सीनियर ऑफिसर प्रिंस, एनसीसी सीनियर डिवीजन लड़कियां अंडर ऑफिसर पूजा की अगुवाई में, एनसीसी लडक़े एवं लड़कियां जूनियर डिवीजन की टुकड़ी ने सारजेंट दीपक कुमार की अगुवाई में, भारत स्काउट एवं गाइड सीनियर डिवीजन ने नितेश कुमार और जूनियर डिवीवन की टुकड़ी ने विजय अहीरवाल की अगुवाई में मार्च पास्ट किया। इसके अलावा अंतिम रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने शानदार मास पीटी शो का प्रदर्शन किया, जिसमें डंबल और लेजियम शामिल था। बच्चों ने बड़े ही सधे हुए अंदाज और तारतम्य के साथ मास पीटी शो का प्रदर्शन किया।

- स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसआरएस लैब स्कूल ने म्यूजिकल योगा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने राजस्थानी, हलवासिया विद्या विहार ने देशभक्ति, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल ने देशभक्ति, आरपीएस ने देशभक्ति, वैश्य मॉडल स्कूल ने राणा पद्मावती का जौहर और पीएश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तिरंगे की शान पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुती दी। फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया।


- इन स्कूलों ने किया मास पीटी शो का शानदार प्रदर्शन

लेजियम में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, केएम पब्लिक स्कूल और सैनिक स्कूल शामिल रहे। डंबल में उत्तमी बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हलवासिया विद्या विहार, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल और बाल भवन पब्लिक स्कूल शामिल रहे। इसी प्रकार से पीटी में टीआईटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल भिवानी के बच्चे शामिल रहे। सभी स्कूलों के बच्चों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में शानदार मास पीटी शो का प्रदर्शन किया।

 बॉक्स
- भिवानी जिला मुख्यालय पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्य अतिथि: एडीसी
फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान अपना संदेश देते हुए एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान और अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत देश को आजादी मिली। हम अपने शहीदों को कभी नहीं भुला सकते। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश-उमंग के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा लोहारू में विधायक सुनील सांगवान, तोशाम में विधायक घनश्याम सर्राफ, सिवानी में कपूर सिंह वाल्मीकि मुख्य अतिथि होंगे।