{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Mayank Mishra Details: एसपी मयंक मिश्रा के निर्देश पर विशेष अभियान जारी, तोशाम थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

भिवानी के ईश्वरवाल में स्पेशल स्टाफ ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी पिस्तौल बरामद हुई है। पूरी खबर पढ़ें।
 

अवैध हथियार रखने के मामले में स्पेशल स्टाफ ईश्वरवाल की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला में अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईश्वरवाल की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

स्पेशल स्टाफ ईश्वरवाल के एएसआई प्रदीप अपनी पुलिस टीम के साथ अपराध जांच ड्यूटी पर बस अड्डा ईशरवाल मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बहल रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से बिना लाइसेंस के हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी और एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान *राकेश पुत्र सरजीत, निवासी बालान, जिला चूरू (राजस्थान)* के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की है।

आरोपी राकेश के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना तोशाम में अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है तथा उक्त अवैध हथियार अपनी निजी सुरक्षा के लिए लेकर आया था।

पुलिस द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के स्रोत तथा इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।