बदबू के साये में कट रही ड्यूटी, बीमारी फैलने का डर : भिवानी की जैन चौक पुलिस चौकी बनी सड़ांध का टापू, अधिकारी मूंदकर बैठे आंखें
सीवरेज ओवरफ्लो से मलेरिया, डेंगू व डायरिया जैसी महामारियां फैलने का बना भय : राजकुमार सोलंकी
Jun 17, 2026, 13:31 IST
भिवानी, 17 जून : कहते हैं कि पुलिस 24 घंटे आम जनता की सुरक्षा और अपराध के खिलाफ जंग लडऩे के लिए तत्पर रहती है। लेकिन जब कानून के रखवाले ही खुद प्रशासनिक अनदेखी और गंदगी के दलदल में फंस जाएं तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही बदहाल मंजर इन दिनों स्थानीय जैन चौक पुलिस चौकी के बाहर देखने को मिल रहा है, जहां सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या गहराई हुई है। हालत यह है कि जनता को न्याय दिलाने वाली पुलिस चौकी का मुख्य द्वार पर गंदगी छाई है। संबंधित विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या से पूरी तरह मुंह फेरे बैठे हैं, जिससे पुलिसकर्मियों और आम जनता में भारी रोष है।
जैन चौक पुलिस चौकी के ठीक बाहर जमा सीवरेज का काला और बदबूदार पानी जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल रहा है। इस गंदगी के कारण न केवल चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों का जीना मुहाल हो गया है, बल्कि अपनी फरियाद और शिकायत लेकर आने वाले आम नागरिकों को भी भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को चौकी के भीतर दाखिल होने के लिए इस बदबूदार और संक्रामक पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
इस बारे में स्वामी जीतू धानक समाज कल्याण सेवा समिति से प्रधान राजकुमार सोलंकी ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण पूरी चौकी और आसपास के इलाके में दिन भर भारी सड़ांध और गंदगी का माहौल बना रहता है। गर्मी और उमस के इस मौसम में यहां बैठना तक दूभर हो चुका है। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों को डर है कि अगर जल्द ही इस गंदे पानी की निकासी नहीं की गई, तो यहां मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी भयंकर महामारियां पैर पसार सकती हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि यह समस्या दो-चार दिन की नहीं है, बल्कि पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। बार-बार ध्यान में लाए जाने के बावजूद संबंधित विभाग का कोई भी नुमाइंदा इस सुध लेने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जो पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात खड़े रहते हैं, उन्हें इस तरह के नरक में काम करना पड़ रहा है। जब विभाग एक पुलिस चौकी के सामने से सीवरेज का पानी साफ नहीं करवा पा रहा, तो आम कॉलोनियों का क्या हाल होगा। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को चाहिए कि वे अपनी कुंभकर्णी नींद से जागें, इस समस्या को गंभीरता से लें और युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए जैन चौक पुलिस चौकी को इस गंदगी से निजात दिलाएं।